2021 में भारत के सर्वश्रेष्ठ मिक्सर ग्राइंडर
Best Mixer Grinders in India in 2021
घर की महिलाएं हों या अकेले फ़्लैट में रहने वाले आप, एक मिक्सर ग्राइंडर घर में हो तो काम आसान, समय की बचत, खाना पकाने में ख़ुशी और स्वाद भरपूर मिलता है। इलेक्ट्रॉनिक्स की वजह से आज कई काम बहुत आसान हो गए हैं। अब घर पर ही मिक्सर ग्राइंडर की मदद से बड़ी आसानी से मसालों को पीस सकते हैं और कई तरह की चीजें बना सकते हैं। अगर आपने भी अब तक अपने लिए मिक्सर ग्राइंडर नहीं लिया है या अपना पुराना ग्राइंडर रिटायर कर आप नया मिक्सर खरीदना चाहते हैं, लेकिन बाजार में मौजूद मिक्सर ग्राइंडर के कई सारे विकल्प आपको सही सिलेक्शन करने में कन्फ्यूज़ करते हैं या फिर दुकानदार हर तरह के मिक्सर ग्राइंडर को अच्छा बताकर कुछ भी पकडा़ने की कोशिश करता है, तो इन सबसे बचने के लिए आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा। क्योंकि जाहिर सी बात है जब कोई सामान हम मार्केट में लेने जाते हैं, तो कई सारे विकल्प हर किसी को हैरानी में डाल सकते हैं कि कौन सा प्राॅडक्ट लेना सही है और कौन सा गलत? तो चलिए अब बात करते हैं विस्तार से..
Best Mixer Grinder in India in 2021
Best Mixer Grinder in India
- Bosch TrueMixx Pro Mixer Grinder
- Sujata Dynamix DX Mixer Grinder
- Butterfly Smart Mixer Grinder
- Preethi Steel Supreme Mixer Grinder
- Bajaj GX8 Mixer Grinder
- Sujata SuperMix Mixer Grinder
- Preethi Blue Leaf Platinum Mixer Grinder
- Butterfly Hero Mixer Grinder
- Bajaj Classic Mixer Grinder
- Prestige Iris Mixer Grinde
- Prestige PEX 1.0 Mixer Grinder
1. Bosch TrueMixx Pro Mixer Grinder
Read More
SPECIFICATIONS
motor rating- 30 minutes motor rating
Jars – 4 Jars
Power- 1000 watts
Operating Voltage- 220 – 240 volts
Warranty- कम्पनी ने इस प्राॅडक्ट पर 2 साल की वारंटी दी है।
mixer grinder price– 7000 रुपए में उपलब्ध
Read Less
- Stone Pounding Technology
- Active flow breaker
- PoundingBlade
- Robust Nylon couplers
- Hand free opration
- Maxxjuice Extractor
- Concealed Bush
- ओवरलोड प्रोटेक्टर लगा हुआ है।
- ज़ंग की परेशानी से मुक्ति
- पावरफूल लॉक की सुविधा
- इसके छोटे जार में आप सेमी-लिक्विड मसाला जैसे अदरक आदि नहीं पीस सकती हैं।
- भारी मोटर होने के कारण इसके चलने पर शोर बहुत होता है

EXPERT TIP
एक्सपर्ट टिप
मिक्सर लेते समय उसके वैक्यूम कप को ठीक से जांच लें क्योंकि मिक्सर जब चलता है तब तेज वाईब्रेट होता है इस वजह से उसके गिरने का भी डर बना रहता है। अगर उसकी ग्रिप अच्छी है तो वह आसानी से नहीं गिरेगा। इसके अलावा 500 से कम वाट वाला मिक्सर न ही लें तो बेहतर है, कोशिश करें कि वाट अधिक हो।
2. Sujata Dynamix DX Mixer Grinder
Read More
SPECIFICATIONS
Item Weight- 5.92 kg
Jars – 3 stainless steel jars
Power- 900 Watts
Operating Voltage- 230 – 240 volts
Speed Control- 3 Speed
Warranty- कम्पनी ने 3 साल की वारंटी दी है।
mixer grinder price– 7000 रुपए से कम में उपलब्ध
Read Less
- Totally shock-proof and safe
- 3 pin plug
- stainless steel blades
- Dome jar for wet grinding
- ब्लेड स्टेनलेस स्टील के बने हुए हैं।
- गीला पीसने के लिए अलग से जार उपलब्ध
- तेज आवाज की समस्या हो सकती है।
- कंपन अधिक है।
3. Butterfly Smart Mixer Grinder
Read More
SPECIFICATIONS
motor material- copper
Jars – 3 jars
Power- 750 Watts
Operating Voltage- 220 – 240 volts
Speed Control- 3 Speed
Warranty- कम्पनी ने 2 साल की वारंटी दी है।
mixer grinder price– 3000 रुपए से कम में उपलब्ध
Read Less
- Sharp Rotating Blades
- Stainless Steel Jars
- Sturdy Jar Handle
- Transparent Lid
- shock proof ABS body
- motor protection
- रबर की ग्रिप इसकी स्थिरता को मजबूत करती है।
- बाॅडी मटेरियल करेंट लगने से बचाता है।
- आवाज़ की समस्या हो सकती है।
- पहली बार मोटर जलने की बदबू आ सकती है।
4. Preethi Steel Supreme Mixer Grinder
Read More
SPECIFICATIONS
motor material- copper
Jars – 4 jars
Power- 750 Watts
Operating Voltage- 230 volts
Speed Control- 3 Speed
Warranty- कम्पनी ने 2 साल की वारंटी दी है।
mixer grinder price– 6000 रुपए से कम में उपलब्ध
Read Less
- Turbo vent technology
- Anti finger mark coating
- Super extractor
- Sturdy handles
- LED power Indicator
- अन्य मिक्सर की अपेक्षा आवाज़ काफी कम है।
- एलईडी पाॅवर इण्डिकेटर इसे खास बनाता है।
- पीसते समय हमेशा इस पर हाथ रखना होगा।
- फस्र्ट टाईम मोटर जलने की बदबू भी आ सकती है।
5. Bajaj GX8 Mixer Grinder
Read More
SPECIFICATIONS
Weight- 4.79 kg
Jars – 3 jars
Power- 750 Watts
Operating Voltage- 230 volts
Speed Control- 3 Speed
Warranty- मोटर पर 5 साल की वारंटी, प्राॅडक्ट पर 2 साल की वारंटी
mixer grinder price– 3000 रुपए से कम में उपलब्ध
Read Less
- Motor overload protector
- easy grip jar handles
- Led indicator
- Cord winder facility
- Multifunctional blade system
- Easy grip jar handles
- LED Indicator
- ओवरलोड सपोर्टर का इस्तेमाल बढ़िया है।
- स्टेण्ड ग्रिप जबरजस्त है।
- एलईडी इंडीकेटर इसे खास बनाता है।
- आवाज की समस्या हो सकती है।
- फस्र्ट टाइम मोटर जलने की बदबू आ सकती है।
6. Sujata SuperMix Mixer Grinder
Read More
SPECIFICATIONS
Weight- 5.61 kg
Jars – 3 jars
Power- 900 Watts
Operating Voltage- 230 to 240 Volts
Speed Control- 3 Speed
Warranty- कम्पनी ने 2 साल की वारंटी दी है।
mixer grinder price– 6000 रुपए से कम में उपलब्ध
Read Less
- shock-proof and safe
- Vibration free operation
- Rotary action switch
- stainless steel blades
- इसकी बाॅडी बिजली के झटके से बचाती है
- कम वाइब्रेशन के साथ इस्तेमाल होता है।
- आवाज की समस्या हो सकती है।
- यूज़ करते समय इस पर हाथ रखना होगा।
7. Preethi Blue Leaf Platinum Mixer Grinder
Read More
SPECIFICATIONS
Weight- 5.61 kg
Jars – 4 jars
Power- 750 Watts
Operating Voltage- 230 Volts
Speed Control- 3 Speed
Warranty- कम्पनी ने 2 साल की वारंटी दी है।
mixer grinder price– 5000 रुपए से कम में उपलब्ध
Read Less
- shock proof ABS body
- Power Consumption
- Speed of operation
- Grid N’ Store
- Super Extractor
- अन्य मिक्सर की अपेक्षा आवाज कम है।
- बिजली रहित बाॅडी है।
- प्रत्येक जार में लाॅक सिस्टम होना था।
- मार्केट में सर्विस सेंटर की कमी है।
8. Butterfly Hero Mixer Grinder
Read More
SPECIFICATIONS
Weight- 5.61 kg
Jars – 4 jars
Power- 500 Watts
Operating Voltage- 220-240 Volts
Speed Control- 3 Speed
Warranty- कम्पनी ने 2 साल की वारंटी दी है।
mixer grinder price– 3000 रुपए से कम में उपलब्ध
Read Less
- Special rubber shoes
- Convenient grip
- Dry Boil Protection
- Stainless Steel body
- स्टेंड ग्रिप जबरजस्त है।
- ABS Body करेंट से रक्षा करने में सक्षम
- तेज आवाज की समस्या आ सकती है।
- इसके इस्तेमाल के समय जार हाथ रखना पड़ेगा।
9. Bajaj Classic Mixer Grinder
Read More
SPECIFICATIONS
Watts- 750 watts
RPM- 18000
No. of Jars- 3
Warranty for Product in Year- 2 yr
Warranty for Motor in Year- 5 yr
mixer grinder price– 3000 रुपए से कम में उपलब्ध
Read Less
- Tetraflow Technology
- Multifunction Blades
- ABS Body Material
- इसकी एबीएस प्लास्टिक की बाॅडी करेंट से बचाएगी।
- स्टेंड ग्रिप बढ़िया है।
- आवाज की समस्या हो सकती है।
- इस्तेमाल करते समय जार पर हाथ रखना होागा।
10. Prestige Iris Mixer Grinde
Read More
SPECIFICATIONS
Watts- 750 watts
RPM- 20000
No. of Jars- 3 + 1 Juicer
Warranty for Product in Year- 2 yr
Warranty for Motor in Year- 5 yr
mixer grinder price– 3000 रुपए से कम में उपलब्ध
Read Less
- Multi-Purpose Grinding
- Powerful Motor
- Efficient Blade System
- Sturdy Handle
- Stainless Steel Jars
- मल्टी-फंक्शनल ब्लेड सिस्टम बढ़िया है।
- एक जूसर जार साथ में है।
- आवाज की समस्या हो सकती है।
- इस्तेमाल करने के दौरान जार पर हाथ रखना पड़ेगा।
11. Prestige PEX 1.0 Mixer Grinder
Read More
SPECIFICATIONS
Watts- 350 watts
No. of Jars- 2
Operating Voltage- 230 Volts
Warranty for Motor in Year- 1 yr
mixer grinder price – 3000 रुपए से कम में उपलब्ध
Read Less
- Multipurpose jars
- Compact design
- Extra lids for storage
- Quick and Easy
- Less Noisy
- अन्य मिक्सर की अपेक्षा आवाज कम है।
- जगह कम घेरता है।
- मूवमेंट करने में आसान है।
- जार की संख्या कम है।
- चटनी नहीं बना सकते।
क्यों जरूरी है मिक्सर ग्राइंडर?
Why mixer grinder is important?
आजकल मिक्सर तकरीबन हर घर की जरूरत बन गया है। बाकी किचन अप्लायंसेस की तरह मिक्सर ने भी हमारे जीवन को आसान किया है। दादी-नानी के जमाने में मसाले हाथ से पीसे जाते थे और हमने उनके मुंह से इसके किस्से सुने है कि खाना बनाने में कितनी मेहनत और कितना समय लगता था। मिर्च, मसाले जैसी चीजें पीसकर उनके हाथ खराब हो जाते थे। आज मिक्सर की वजह से हमें इस तरह की तकलीफ नहीं उठानी पड़ती और साथ ही हमारा समय भी बचता है। अधिकतर काम मिक्सर के जरिए ही किए जाते हैं। Mixer grinder के बिना किचन का काम जल्दी निपटाना एक सपने सा लगता है। यही वजह है कि किचन में सबसे ज्यादा मिक्सर का इस्तेमाल होता है। और आज के समय में हर घर के लिए यह जरूरी हो गया है। अगर आप अपने घर से बाहर कहीं दूर रह रहे हैं और खुद के हाथों से खाना बनाना पसन्द करते हैं तो आप भी इसकी जरूरत से वाकिफ होगें।
ग्राइंडर मिक्सर रख-रखाव | Grinder Mixer Maintenance
- इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि मिक्सर के जार को कभी भी पूरा ना भरे, इसे हमेशा आधा भरें। आधे से ज्यादा भरे जार को चलाने पर मिक्सर की मशीन पर ज्यादा दबाव पड़ता है और इसकी मशीन खराब हो सकती है। वहीं, पीसने वाली चीज भी ठीक तरह से नहीं पिसती हैं।
- Mixer grinder को चलाते हुए इस बात का ध्यान रखें कि इसकी शुरुआत फुलस्पीड से ना करें और ना ही बंद करते समय इसे फुलस्पीड में बंद करें। ऐसा करने से इसकी मशीन पर अधिक जोर पड़ता है और इसके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।
- मिक्सर को इस्तेमाल करने के बाद उसका प्लग निकाल दें या स्विच ऑफ कर दें। प्लग निकालकर नहीं रखने पर इससे लगातार करंट प्रवाहित होता रहेगा जिससे मिक्सर की कार्यक्षमता पर बुरा असर पड़ेगा।
- मिक्सर के ब्लेड को हमेशा साफ रखें और इसके लिए कोई भी गीली चीज पीसने के बाद आखिर में जार में पानी डालकर एक बार जरूर चलाएं ताकि उसके ब्लेड में फंसी चीजें आसानी से साफ हो जाएं।
- मिक्सर में कभी भी कोई बहुत गर्म चीज ना पीसें। इससे मिक्सर जल्दी खराब हो सकता है। इसलिए हमेशा पीसने वाली चीज को पूरी तरह से या थोड़ा सा ठंडा करके ही पीसें।
- Mixer grinder चलाते हुए इस बात का ध्यान रखें कि इसे एक बार में सिर्फ दस से पद्रंह मिनट तक ही चलाएं। अगर ज्यादा चीजें पीसनी हैं तो थोड़े-थोड़े अंतराल में पीसें।
- यह एक आदत बना लें कि मिक्सर को इस्तेमाल के बाद तुंरत साफ कर लें। अगर मिक्सर पर कुछ गिर गया है तो इसे ऐसे ही ना रहने दें, इससे मशीन खराब हो सकती है।
- इस बात का ध्यान रखें कि मिक्सर को चलाने से पहले जार को ठीक तरह से लॉक कर लें, नहीं तो इसका ब्लेड टूट सकता है।
Features to consider before buying a mixer grinder
मिक्सर ग्राइंडर लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखें
वाटेज कितना हो?| What should be the ideal wattage of a mixer grinder?
एक mixer grinder का दिल उसे चलाने वाली मोटर और उस मोटर की वाटेज होती है। अगर आप इसमें जूसर का अटेचमेंट भी चाहते हैं तब आपको अधिक वाटेज की मोटर लेनी होगी। इसके लिए आप 750 वाटेज वाली मोटर की मिक्सर-ग्राइंडर को पसंद कर सकते हैं। सामान्य रूप से बाज़ार में 200, 250, 500, 550, 700, 750 वाटेज के अलावा और भी अधिक वाटेज वाली मोटर की मिक्सी आपको मिल सकती है।
जार कितने हो?| Number of Jars
आपको mixer grinder online लेने से पहले यह देखना चाहिए कि आपको आपके पसंद किए हुए ग्राइंडर के साथ कितने जार मिल रहे हैं। इसमें जार की संख्या तीन से चार तक हो सकती है। अगर आप ग्राइंडर में जूसर का ऑप्शन भी ले रहीं हैं तब उसके लिए अलग जार जरूर लें।
मिक्सर की स्पीड| Mixer Speed
Mixer grinder की स्पीड में जीतने वैरिएशन हों, उतना ही अच्छा रहता है। इसका कारण यह है कि जूसर में कम स्पीड पर ही आप अच्छा जूस निकाल सकती हैं। इसी प्रकार चटनी बनाते समय तेज़ से मीडियम और सूखा मसाला पीसते समय पहले कम और फिर तेज़ स्पीड की जरूरत हो सकती है। इसलिए एक अच्छे मिक्सर-ग्राइंडर में कम से कम तीन तरह की स्पीड के ऑप्शन तो होने ही चाहिएँ।
जार का मैटीरियल और डिजाइन| Jar Material & Design
अपने लिए एक अच्छा mixer grinder online लेते समय इस बात का ध्यान भी रखें कि उसके जार किस मेटल के बने हुए हैं। सामान्य रूप से 304 फूड ग्रेड स्टेनलेस स्टील के बने जार ही अच्छे माने जाते हैं। इस मेटल के जार इस्तेमाल होने के बाद ज़ंग से लंबे समय तक दूर रह सकते हैं।
मिक्सर-ग्राइंडर कितना शोर करता है? | How much noise does the mixer-grinder make?
आपका मिक्सर-ग्राइंडर कितना शोर मचाता है, इसका ध्यान भी आपको रखना होगा। सामान्य रूप से से मिक्सर-ग्राइंडर इंडस्ट्री ने 80-90 डेसिबल शोर को मान्यता दी है। इससे अधिक शोर वाला मिक्सर आपके लिए उपयुक्त नहीं होगा।
थर्मल-कट स्विच| Thermal-cut switch
आप mixer grinder online लेने से पहले उसमें लगा थर्मल-कट स्विच चेक कर लें। क्योंकि यही स्विच आपकी मिक्सर की असावधानीवश ओवर लोड होने पर मोटर को जलने से बचाता है।
वैक्यूम कप| Vacuum cup
जो mixer grinder आपने पसंद की है, क्या उसके नीचे लगे हुए वेक्युम कप ठीक से लगे हैं या नहीं, क्योंकि अगर यह ठीक नहीं होंगे तब आपके मिक्सी चलाने पर वह अपनी जगह से हिल जाएगी।
मिक्सर ग्राइंडर की कीमत |Average price of mixer grinder
मार्केट में मिक्सर ग्राइंडर के कई सारे विकल्प होने के कारण इन सभी में से अच्छा व जरूरत के अनुसार मिक्सर ग्राइंडर लेना हर किसी के लिए हंसी खेल नहीं है। इसके लिए या तो आपको अनुभवी बनना होगा या फिर किसी अनुभवी के साथ जाकर इसे लेना होगा। अगर ये दोनो ही विषय आपके लिए कर पाना मुश्किल हैं तो आपको पहले Best mixer grinder in India के बारे में पूरी जानकारी लेना चाहिए और उसके बाद ही आप इसे खरीदें। बाजार में आपको मिक्सर के रूप में कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे जिनमें से सही और गलत की पहचान आपको करना होगा। इसके अलावा आप ऑनलाइन माध्यम से भी मिक्सर ग्राइंडर खरीद सकते हैं। यहां पर हम आपको कुछ ऐसे ही विश्वसनीय मिक्सर ग्राइंडर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हे आप ऑनलाइन माध्यम से खरीद सकते हैं। यह मिक्सर 3000 रूपये से लेकर 7000 रूपये तक उपलब्ध हैं।
Frequently Asked Questions (FAQ'S)
वैसे तो हर कम्पनी के मिक्सर ग्राइंडर अच्छे हैं लेकिन अगर आप मानक कंपनी की बात कर रहे हैं तो Preethi, Sujata, Prestige, Butterfly और Bajaj से ले सकते हैं।
मिक्सर ग्राइंडर का इस्तेमाल सूखी और गीली चीजों की मिक्सिंग में किया जाता है, तो हर इस्तेमाल के बाद इसकी साफ-सफाई करना बेहद जरूरी है। जार को अच्छी तरह पानी से धोकर उल्टा करके सूखने के लिए रखें। इससे बदबू भी नहीं आएगी। सफाई करने से पहले ब्लेड जरूर निकाल दें।
आपको मिक्सर लेने से पहले यह देखना चाहिए कि आपको आपके पसंद किए हुए ग्राइंडर के साथ कितने जार मिल रहे हैं। इसमें जार की संख्या तीन से चार तक हो सकती है। अगर आप ग्राइंडर में जूसर का ऑप्शन भी ले रहे हैं तब उसके लिए अलग जार जरूर लें।
मिक्सर की स्पीड में जीतने वैरिएशन हों, उतना ही अच्छा रहता है। इसका कारण यह है कि जूसर में कम स्पीड पर ही आप अच्छा जूस निकाल सकते हैं। इसी प्रकार चटनी बनाते समय तेज़ से मीडियम और सूखा मसाला पीसते समय पहले कम और फिर तेज़ स्पीड की जरूरत हो सकती है। इसलिए एक अच्छे मिक्सर-ग्राइंडर में कम से कम तीन तरह की स्पीड के ऑप्शन तो होने ही चाहिएँ।
मिक्सी की मोटर 500 वाट , 600 वाट 750 वाट , 900 वाट या 1000 वाट तक हो सकती है। जितने ज्यादा वाट की मोटर लगी होगी वह उतना ही ज्यादा ताकत से और जल्दी पिसाई कर पायेगी। लेकिन जितना वाट अधिक होगा उतनी कीमत भी ज्यादा होगी और बिजली का उपभोग भी अधिक होगा। इसके अलावा ज्यादा वाट होने पर मिक्सी थोड़ी आवाज भी ज्यादा करेगी।