2021 में भारत के सर्वश्रेष्ठ मिनी फ्रिज / रेफ्रिजरेटर
Best Mini Refrigerators/Fridges in India in 2021
अक्सर कुछ लोग अपने घर से दूर जॉब की तालश में जाते हैं और उन्हें उसी शहर में शिफ्ट होना पड़ता है। ऐसे में उनके लिए रेंट पर घर लेकर घर जैसी सभी सुविधाएं बेहद ही कम मिलती है। घर में इस्तेमाल होने वाली हर छोटी से बड़ी चीज उन्हें खरीदनी पड़ती है। अगर आप भी अपने घर से दूर रहकर पढ़ाई या फिर जॉब कर रहे हैं तो आपको भी फ्रिज की आवश्यकता तो जरूर पड़ती होगी। फ्रिज में हम रात का बचा हुआ खाना, पानी की बोतलें और कोल्ड ड्रिंक्स भी रख सकते हैं लेकिन कई बार स्टूडेंट्स पैसे कम होने की वजह से महंगे फ्रिज नहीं खरीद पाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें गर्मियों के मौसम में काफी दिक्कत हो जाती है। अगर आप भी अपने घर से दूर हैं और आपको एक सस्ते फ्रिज की तलाश है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे फ्रिज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो महज सस्ते तो हैं ही साथ ही आपकी ज़रूरतों को भी पूरा करते हैं।
मिनी रेफ्रिजरेटर लेने से पहले जरूरी है कि आप उसके बारे में विस्तार से जान लें। क्योंकि जब आप मार्केट में mini fridge/ रेफ्रिजरेटर लेने के लिए जाएंगे तो आपके सामने इतने सारे विकल्प मौजूद होगें कि आपको समझ नहीं आएगा कौन सा रेफ्रिजरेटर लेना सही रहेगा या फिर कौन सा mini fridge आपकी ज़रूरतों को पूरा कर सकेगा? इतना ही नहीं small fridge से संबधित जानकारी के अभाव में हो सकता है कि आप गलत रेफ्रिजरेटर घर ले आएं और बाद में आपको पछताना पड़े। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए आप मिनी रेफ्रिजरेटर लेने से पहले हमारे द्वारा बताई गई जानकारी को पूरा पढ़ें जिससे आपको यह तय करने में आसानी होगी कि कौन सा मिनी रेफ्रिजरेटर आपके लिए सही रहेगा? तो चलिए अब बात करते हैं विस्तार से..
7 Best Mini Refrigerators/Fridges in India in 2021
2021 में भारत के सर्वश्रेष्ठ मिनी रेफ्रिजरेटर / फ्रिज / Best mini Refrigerators/Fridges in India in 2021
1. Haier 3 Star Single Door Refrigerator
Read More
SPECIFICATIONS
Energy Efficiency- 3 Star Rating (2019)
Capacity- 52 Liters
Freezer Capacity- 6 Liters
Noise Level- 43 dB
Installation Type- Free-Standing
Form Factor- Standard Single Door
Special Features- Door Lock, Stabilizer free operation
Colour- Silver
Defrost System- Direct Cool
Door Material- PCM
Shelf Type- Wire
Number of Shelves- 1
Material- Steel
Batteries Included- No
Batteries Required- No
Warranty: वारंटी की अगर बात करें तो कम्पनी फ्रिज पर 1 वर्ष तथा Compressor पर 5 वर्ष की वारंटी दे रही है।
Read Less
- Stabilizer Free Operation
- PUF Insulation
- Separate Ice Compartment
- Wired Shelves
- Low Noise Level
- Aesthetic Design
- मल्टीनेशनल ब्रांड है
- एंटी फंगल गास्केट है
- 3 स्टार रेटिंग है
- भारत में सीमित सर्विस सेन्टर
- अकेले व्यक्ति के लिये ही उपयुक्त

EXPERT TIP
एक्सपर्ट टिप
अगर आप भी मिनी फ्रिज खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले आपको कुछ जरूरी बिन्दुओं पर ध्यान देना जरूरी है। जैसे की मिनी फ्रिज की कैपेसिटी, फ्रिज का साइज़, उसकी स्टार रेटिंग, फीचर्स और वारंटी एवं फ्रिज रखने की जगह को भी ध्यान में रखें।
2. LG 1 Star Single Door Desktop Fridge
Read More
SPECIFICATIONS
Refrigerator Type- Compact
Defrosting Type- Direct Cool
Compressor Type- Reciprocating Compressor
Capacity- 45 L
Number of Doors- 1
Star Rating- 1
Coolpad- No
Toughened Glass- No
Built-in Stabilizer- Yes
Warranty: वारंटी की अगर बात करें तो कम्पनी फ्रिज पर 1 वर्ष तथा Compressor पर 5 वर्ष की वारंटी दे रही है।
Read Less
- Fixed Gasket
- Stabilizer Free
- Freezer Compartment
- Door with Large Basket
- स्टेबलाइजर इनबिल्ट है।
- अन्य मिनी फ्रिज की अपेक्षा भारी सामान रखा जा सकता है।
- स्टार रेटिंग काफी कम है।
- गैसकेट रिमूवेबल होती तो और अच्छा होता।
3. Godrej Qube Personal Cooling Solution
Read More
SPECIFICATIONS
Type- Single Door
Refrigerator Type- Cooling Unit
Defrosting Type- Thermoelectric Cooling
Capacity- 30 L
Number of Doors- 1
Coolpad- No
Toughened Glass- No
Built-in Stabilizer- No
Warranty: वारंटी की अगर बात करें तो कम्पनी फ्रिज पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।
Read Less
- Magnetic Auto Closure
- Easy to Maintain
- Dual LED Lights
- Effective Utilisation
- Silent Operation
- इन्वेर्टर से भी यह चलता है
- बिना आवाज के काम करने में सक्षम
- वाॅल्टेज के उतार-चढ़ाव में परेशानी हो सकती है।
- फ्रीजर का कोई ऑप्शन नहीं है।
4. Godrej 1 Star Single Door Refrigerator
Read More
SPECIFICATIONS
Energy Efficiency- 1 Star
Capacity- 99 Liters
Installation Type- Free-Standing
Form Factor- Standard Single Door
Special Features- Door Lock, Stabilizer free operation
Colour- Wine Red
Voltage- 260 Volts
Defrost System- Direct Cool
Shelf Type- Glass
Material- Steel
Included Components- 1 Refrigerator User Manual and Warranty Card
Batteries Included- No
Batteries Required- No
Warranty: वारंटी की अगर बात करें तो कम्पनी फ्रिज पर 1 वर्ष तथा Compressor पर 10 वर्ष की वारंटी दे रही है।
Read Less
- Compact Vegetable Tray
- Bottle Guard
- Freezer
- Wire shelves
- In-built stabilizers
- Separate milk zone
- Energy efficient light
- वाॅल्टेज के उतार-चढ़ाव को सहन करने की क्षमता रखता है।
- वायर सेल्व हैं जो भारी सामान रखने में सक्षम है।
- स्टार रेटिंग काफी कम है।
- समय के साथ आवाज की समस्या हो सकती है।
5. Tropicool Portable Chiller cum Warmer
Read More
SPECIFICATIONS
Manufacturer Part Number- PC05W
Foldable- No
Size- S
Colour- White
Stain Resistant?- No
Assembly Required- No
Included- Portable Chiller cum Warmer, DC 12V Cord for Car, AC 230V Cord for Home, Warranty Card and User Manual
Item Weight- 2.90 Kilograms
Warranty: वारंटी की अगर बात करें तो कम्पनी फ्रिज पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।
Read Less
- Front door with Magnetic lock
- Choose to Chill/ Set to Warm
- Includes AC & DC cords
- Pre Cooling
- पूरी तरह से पाॅर्टेबल है।
- एसी और डीसी कोड है
- बर्फ बनाने में सक्षम नहीं
- कुछ ज्यादा ही छोटा है।
6. Whirlpool Single Door 3 Star (2020) Refrigerator
Read More
SPECIFICATIONS
Refrigerator Type- Top Freezer Refrigerator
Defrosting Type- Direct Cool
Compressor Type- Normal
Capacity- 46 L
Number of Doors- 1
Star Rating- 3
Coolpad- No
Toughened Glass- Yes
Built-in Stabilizer- No
Warranty: वारंटी की अगर बात करें तो कम्पनी whirlpool fridge पर 1 वर्ष तथा Compressor पर 10 वर्ष की वारंटी दे रही है।
Read Less
- Freezer Refrigerator
- Toughened Glass
- Energy savings up to 35%
- स्टार रेटिंग बढ़िया है।
- बर्फ बनाने में सक्षम है।
- स्टेबलाइजर इनबिल्ट होता हो अच्छा होता
- डिफ्रास्टिंग की सुविधा भी होना था।
7. Aisen Single Door 2 Star Refrigerator
Read More
SPECIFICATIONS
Refrigerator Type- Top Freezer Refrigerator
Defrosting Type- Direct Cool
Compressor Type- Reciprocatory Compressor
Capacity- 100 L
Number of Doors- 1
Star Rating- 2
Coolpad- Yes
Toughened Glass- Yes
Built-in Stabilizer- Yes
Express Freezing- No
Moisture Control- Yes
Convertible Refrigerator- No
Warranty: वारंटी की अगर बात करें तो कम्पनी फ्रिज पर 1 वर्ष तथा Compressor पर 10 वर्ष की वारंटी दे रही है।
Read Less
- Reciprocatory Compressor
- Freezer Refrigerator
- Anti-bacterial Gasket
- Multiple Shelf Adjustments
- स्टार रेटिंग ठीक है।
- रिमूवेबल गैस केट
- स्टेबलाइजर इनबिल्ट होना था।
- समय के साथ आवाज की समस्या हो सकती है।
कैसे पहचाने मिनी फ्रिज
How to Identify a Mini Refrigerator
Mini fridge/रेफ्रिजरेटर आकार में छोटा होता है, यह एक व्यक्ति के लिए पर्याप्त है। अगर आप घर से दूर अकेले रहते हैं तो यह आपके लिए बेहद उपयोगी है। अकेले रहने पर फ्रिज की सीमित आवश्यकता को यह पूरी करता है। यह सिंगल डोर बड़े फ्रिज के समान है उनसे किसी तरह से भी भिन्न नहीं है सिर्फ आकार में छोटा है। होस्टल में रहने वाले आपके बच्चों के लिये यह बहुत उपयोगी है।
मिनी रेफ्रिजरेटर का आकार (Mini refrigerator size) – सामान्यतः 100 लीटर से कम क्षमता वाले फ्रिज को छोटा फ्रिज कहा जा सकता है। हमने इस रिव्यू में केवल 60 लीटर की क्षमता वाले छोटे फ्रिज को ही शामिल किया है। यही सही मायने में छोटे फ्रिज हैं भी। इनका आकार भी अपेक्षाकृत छोटा होता है। इनकी हाईट 3 फीट के अंदर होती है। width लगभग 2 फीट तथा गहराई भी 2 फीट लगभग है। इसके साथ ही इनका भार 15 से 20 किलोग्राम के बीच होता है। इससे स्पष्ट है कि यह फ्रिज क्षमता के साथ-साथ आकार में भी छोटे होते हैं।
Mini fridge की तकनीक (Technology of mini fridge) – मिनी रेफ्रिजरेटर की तकनीक सिंगल डोर फ्रिज के समान होती है। इनमें छोटा कम्प्रेशर लगाया जाता है। इसके साथ ही इनमें भी लिक्विड गैस का उपयोग किया जाता है। यह गैस छोटी-छोटी टयूब से होती हुई फ्रिज को ठंडा करती है। इनमें कूलिंग परंपरागत रूप से होती है। इसे संवाहन द्वारा कूलिंग कहा जाता है। इन्हें आपको स्वयं ही डीफ्रास्ट करना पड़ेगा। क्योंकि यह डायरेक्ट कूल तकनीक पर काम करते हैं। इनमें ऊपर साइड की ओर छोटा फ्रीजर बाक्स दिया जाता है। इस तरह के फ्रिज में कम स्थान होने के कारण क्रिस्पर ट्रे नहीं दी जाती है। दरवाजे पर अवश्य ही शेल्फ बने होते हैं। जिनमें आप जरूरी सामग्री रख सकते हैं।
मिनी रेफ्रिजरेटर में सुविधाएं (Features available in a mini refrigerator) – इसमें सिंगल डोर फ्रिज की सभी सुविधाएं है। मिनी रेफ्रिजरेटर केवल आकार में छोटा होता है। इस तरह के फ्रिज में बहुत छोटा सा फ्रीजर दिया जाता है। यह एक व्यक्ति के उपयोग के लिये पर्याप्त होता है। दरवाजे सुविधायुक्त होते हैं। उनमें साइज के अनुसार शेल्फ दिये जाते हैं। यह सभी डायरेक्ट कूल तकनीक पर कार्य करते हैं। यह भी वोल्टेज का उतार चढ़ाव सहन कर लेते हैं।
मिनी रेफ्रिजरेटर के आंतरिक पार्टस (Interior parts of mini refrigerator)- इनमें आंतरिक पार्टस बहुत ही काम्पेक्ट होते हैं। ऊपर की ओर फ्रीजर दिया जाता है। उसके साथ ही बाटल रखने के लिये स्थान होता है। आप छोटी मोटी दैनिक जरूरत की खाद्य सामग्री इसमें रख सकते हैं। इस कम्पार्टमेंट को जालीदार शेल्फ की सहायता से दो भागों में बांटा जाता है। यह भाग जाली को ऊपर नीचे करके एण्डजेस्ट किये जा सकते हैं। बैक्टीरिया से प्रोटेक्शन के लिये अच्छी क्वालिटी की रबर का उपयोग दरवाजे में किया जाता है।
मिनी रेफ्रिजरेटर की कैपेसिटी (Mini refrigerator capacity)- यह फ्रिज कम क्षमता के होते हैं। इनकी क्षमता भी लीटर में नापी जाती है। यह फ्रिज केवल एक व्यक्ति के लिये होता है। यह सीमित उपयोग के लिये है। सामान्यतः छोटे फ्रिज 90 लीटर तक की क्षमता के होते हैं। अच्छी कम्पनियां, इनमें बड़ी कम्पनियों के समान सुविधाएं उपलब्ध कराती है।
मिनी रेफ्रिजरेटर या फ्रिज कितने प्रकार के होते हैं? – What are the types of mini refrigerators or fridges?
मिनी फ्रिज अलग- अलग साइज में उपलब्ध हैं। इनका साइज 1.7 क्यूबिक फीट से 4.5 क्यूबिक फीट होता है। छोटे फ्रिज में आप बेवरेज, कैंडीज़ और स्नैक्स रख सकते हैं। इसमें खाना ताजा रहता है और किचन फ्रिज के मुकाबले कम जगह लेता है। इसके साथ ही मिनी फ्रिज कम बिजली भी लेता है चलिए अब इनके प्रकार जानते हैं-
ड्रिंक मिनी फ्रिज (Drinks Mini Fridge)
इस पोर्टेबल फ्रिज में आप सिर्फ ड्रिंक्स, बेवरेज या पानी रख सकते हैं। इसकी तापमान उतना ही होता है कि यह ड्रिंक्स को ठंडा रख सकता है लेकिन इसमें सब्जियां नहीं रखी जा सकती हैं।
काउंटर हाई कॉम्पैक्ट मिनी फ्रिज (Counter High Compact Mini Fridge)
इस तरह के mini fridge को काउंटर के नीचे से रखा जा सकता है। यह दो प्रकार में आते हैं- सिंगल डोर और डबल डोर। इस तरह के फ्रिज में सामान रखने की काफी जगह होती है। इसमें आप खाने से लेकर बेवरेज तक कुछ भी रख सकते हैं। यह लॉक, फ्रीजर, डिस्पेंसर और लाइट के साथ आते हैं। compact refrigerator या छोटे फ्रिज डाइनिंग या फिर किचन में आराम से रख सकते हैं। इस फ्रिज की क्षमता और साइज बड़ा होता है जो मिनी फ्रिज के मुकाबले महंगा आता है।
क्यूब मिनी फ्रिज (Cube Mini Fridges)
क्यूब फ्रिज को मिनी फ्रिज की तरह इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह छोटा होता है और महंगा भी नहीं होता है। इसमें जगह कम होती है इसलिए इसको रखने के लिए ज्यादा जगह की जरुरत नहीं होती है। इस तरह के फ्रिज के डोर को आप किसी भी तरफ से खोल सकते हैं दाएं तरफ से भी और बाएं तरफ से भी।
मिड साइज्ड मिनी फ्रिज (Mid Sized Mini Fridge)
क्यूब फ्रिज के मुकाबले इन फ्रिज में ज्यादा जगह होती है। इसमें शेल्फ ज्यादा होती हैं। इसमें फ्रीजर भी होता है और इसको आसानी से साफ भी किया जा सकता है। क्यूब फ्रिज के मुकाबले यह महंगे होते हैं।
ट्रेवल मिनी फ्रिज (Travel Mini Fridge)
ट्रेवल मिनी फ्रिज पोर्टेबल होते हैं और इनको सफर के दौरान आसानी से ले जाया जा सकता है। इनको आप सुविधाजनक तरीके से पिकनिक, कैंपिंग आदि के समय साथ में ले जा सकते हैं। ट्रेवल मिनी फ्रिज की कीमत बाकी सभी मिनी फ्रिज से कम होती है।
मिनी फ्रिज कैसे काम करता है/How does the mini fridge work
आप यह सोच रहे होंगे कि इतना छोटा फ्रिज या mini refrigerator आखिर कैसे काम करता है? तो इस बारे में आपको पता भी होना चाहिए। अगर आपको यह पता होगा कि मिनी फ्रिज काम कैसे करता है तो आपको यह फैसला लेने में परेशानी नहीं होगी कि किस तरह का mini refrigerator आपकी जरुरत के अनुसार है। सभी मिनी फ्रिज बाहर के तापमान को फ्रिज के अंदर के तापमान के साथ मिक्स नहीं होने देते हैं जिस कारण से खाना ठंडा रहता है। जब तक आप मिनी फ्रिज को खोलते नहीं हैं तब तक मिनी फ्रिज का तापमान सामान्य रहता है। मिनी फ्रिज 3 तकनीक पर काम करता है-
- थर्मोइलेक्ट्रिक
- कंप्रेसर
- अब्जॉर्बशन
थर्मोइलेक्ट्रिक मिनी फ्रिज (Thermoelectric Mini Fridge)
जो मिनी फ्रिज थर्मोइलेक्ट्रिक पर काम करता है वो टिकाऊ नहीं होता है। इस तरह का मिनी फ्रिज खाने को ठंडा करने के साथ- साथ गर्म भी कर देता है। इसमें हींट पम्प फिट होता है । यह मिनी फ्रिज आवाज नहीं करते हैं। आपको सिर्फ पंखे की आवाज सुनाई देगी। यह mini refrigerator छोटे होते हैं और पोर्टेबल भी होते हैं जिस कारण से यह सस्ते होते हैं।
कंप्रेसर मिनी फ्रिज (Compressor Mini Fridge)
इस तरह के मिनी फ्रिज को किचन, कमरे में, डाइनिंग रूम या ऑफिस में रख सकते हैं। इनमें ट्यूब और कॉयल होते हैं जो कंप्रेसर मिनी फ्रिज में बहुत महत्तपूर्ण रूप निभाते हैं। इन ट्यूब और कॉयल में से वाष्पीकृत तरल (vaporized liquid) फ्लो करता है जो मिनी फ्रिज में रखी चीजों को ठंडा करने में मदद करते हैं। यह मिनी फ्रिज आवाज नहीं करते हैं।
अब्जॉर्बशन मिनी फ्रिज (Absorption Mini Fridge)
इस तरह के मिनी फ्रिज में हीट का आधार फिट होता है जो खाने की चीजों और बेवरेज को ठंडा रखने में मदद करता है। यह आवाज नहीं करते हैं और टिकाऊ होते हैं। इनको दूरवर्ती स्थान (remote location) में भी रखा जा सकता है।
मिनी फ्रिज या रेफ्रिजरेटर लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखें/Features to consider before buying a mini fridge or refrigerator
मिनी फ्रिज का साइज (Mini fridge size)
सामान्य फ्रिज के मुकाबले मिनी फ्रिज का साइज छोटा होता है। परपेक्ट मिनी फ्रिज खरीदना ग्राहक की जरुरत पर निर्भर करता है। अगर आपको सिर्फ बेवरेज ठंडा करने के लिए चाहिए तो सिर्फ शेल्फ के साथ मिनी फ्रिज खरीदें।
शेल्फ को निकाला जा सकता है (Adjustable Shelves)
मिनी फ्रिज का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करने के लिए फ्रिज की शेल्फ निकल जानी चाहिए जिससे आप इसमें कई सारा सामान रख सकते हैं। शेल्फ निकालने से आपको ज्यादा जगह भी मिल जाती है।
दरवाजे का प्रकार (Type of door)
मिनी फ्रिज तीन तरह के दरवाजों के साथ आता है- सिंगल, डबल और घुमाने वाला। अगर आपको मिनी प्रिज में बर्फ भी जमानी है तो डबल डोर वाला mini refrigerator खरीदें क्योंकि सिंगल डोर मिनी फ्रिज में बर्फ जमाने के लिए आपको हर बार तापमान बदलना पड़ता है। घुमाने वाले मिनी फ्रिज को आप किसी भी तरफ से खोल सकते हैं इसलिए जब भी आप मिनी फ्रिज की जगह बदल रहें हैं तो आपको इसको खोलने की चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि यह दोनों तरफ से खुल सकता है।
गारंटी (Warranty)
किसी भी इलेक्ट्रिक अप्लायंस की गारंटी बेहद जरुरी होती है। ऐसा हो सकता है कि कुछ दिनों बाद ही आपका मिनी फ्रिज दिक्कत देने लग जाए। फिर से नया मिनी फ्रिज खरीदना हर तरह से मुश्किल हो सकता है। इसलिए मिनी फ्रिज खरीदने से पहले गारंटी के बारे में जरुर जानकारी प्राप्त कर लें।
आवाज (Noise)
कुछ समय बाद मिनी फ्रिज आवाज करने लग जाते हैं। mini refrigerator खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि फ्रिज रखना कहां है। कई बार फ्रिज को सही लेवल में ना रखने से भी फ्रिज आवाज करने लग जाता है।
लॉक (Locks)
अगर आपको अपने होस्टल में मिनी फ्रिज रखना है तो वहीं मिनी फ्रिज खरीदें जिसमें लॉक की सुविधा है। जिससे फ्रिज में रखा सामान सुरक्षित रहें।
अलग से खूबियां (Supplementary Features)
मिनी फ्रिज में बहुत सारी खुबियां नहीं होती है। जैसे कि कुछ ही mini refrigerator में अपने आप डिफ्रॉस्ट हो जाता है। अगर आप खुद से डिफ्रॉस्ट करना भूल सकते हैं तो ऑटोमेटिक डिफ्रॉस्ट मिनी फ्रिज ही खरीदें।
खर्चा और कीमत/ Average cost and refrigerator price
मार्केट से किसी भी चीज को लेने से पहले जरूरी होता है बजट। ऐसे में अगर आपका बजट थोड़ा कम है लेकिन फिर भी आपको फ्रिज या रेफ्रिजरेटर की आवश्यकता है तो आप अपनी जरूरत के अनुसार मिनी फ्रिज खरीद सकते हैं । यहां पर हम आपको कुछ ऐसे Best Mini Refrigerators/Fridges बताने जा रहे हैं जो जो 4,000 से लेकर 10,000 रूपये तक अलग-अलग फीचर्स के अनुसार हैं। ये भरोसेमंद के साथ आपकी जरूरतों पर भी खरे उतरेगें। हमारे द्वारा बताए गए इन मिनी रेफ्रिजरेटरों के प्राइस व उनके फीचर्स देखकर आप अपनी पसन्द का मिनी रेफ्रिजरेटर ऑनलाइन माध्यम से व बहुत ही आसान तरीके से खरीद सकते हैं। हमने यहां पर कुछ सिलेक्टेड Best Mini Refrigerators/Fridges in India in 2020 के बारे में आपको बताया है जो अलग-अलग प्राइज़ व फीचर्स के साथ उपलब्ध हैं।
Frequently Asked Questions (FAQ'S)
यह केवल क्षमता में ही छोटा है। इसके सभी प्रमुख फीचर्स सिंगल डोर फ्रिज के समान हैं। बल्कि यों कहें की यह सिंगल डोर फ्रिज ही है। केवल इनकी क्षमता कम है।
इनका मेन्टेनेंस सिंगल डोर फ्रिज के समान ही है। क्षमता कम होने के कारण इनका बिजली खर्च अपेक्षाकृत कम होता है।
आप इसे अतिरिक्त फ्रिज के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। अथवा किसी जरूरतमंद को बेच भी सकते हैं।
5 स्टार रेटिंग वाले उपकरण उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। 1 स्टार का अर्थ है। उपकरण का प्रदर्शन विद्युत मानकों पर अत्यंत कमजोर है।
वैसे तो हर कंपनी अपनी-अपनी जगह सही है फिर भी आप अगर कंपनी की बात करें तो Haierl, LG, Whirlpool कंपनी के मिनी रेफ्रिजरेटर ले सकते हैं।